फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ताले तोड़कर गहने और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। कोतरखाना गांव में चोर ने कंपनी में बने क्वार्टर के ताले तोड़ कर वहां से गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के तुलसी पुरवा गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह कोतरखाना गांव में मैं. ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता है और कंपनी में ही क्वार्टर में रहता है। 16 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह कंपनी के गेट को ताला लगाकर वह अपनी ससुराल कलावड़ गांव में गया था। शनिवार सुबह वह कंपनी में वापस आया तो देखा कि उसके कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। उसकी पत्नी का पर्स भी वहां नहीं था। एक हीटर भी वहां से चोरी था। पर्स में उसकी पत्नी की सोने की बालियां, मांग टिका, मंगलसूत्र, बच्चे के चांदी के कंगन, लडकी के पांव की पायल व छह जार रुपये चोरी थे। उसने सीसीटीवी की जांच को पता चला कि 16 फरवरी की रात 11 बजकर 55 मिनट पर चोर दीवार से छलांग लगाकर अंदर आया और चोरी करके चला गया। आशीष ने बताया कि कंपनी का ही ऑपरेटर लखनऊ निवासी ओम प्रकाश भी उसके साथ वाले कमरे में रहता है। वह कुछ दिन से अपने घर छुट्टी पर गया हुआ है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि चोर पहले दीवार फांद कर अंदर आता है। वह उसका एक और ओम प्रकाश के दो बैग उठाकर ले जाता है। बैग को खाली करके वह दोबारा अंदर आता है और उन्हें अपनी जगह वापस रख देता है। इसके बाद वह उसका हीटर उठा ले जाता है। माना जा रहा है कि चोर का एक या दो साथी बाहर भी खड़े होंगे। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि साथ लगती दवाइयों की कंपनी में भी कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। हो सकता है यह उन्हीं चोरों का काम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें