गांव बापौली में निर्माणाधीन मकान से हजारों रुपये की बिजली फिटिंग का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव बापौली निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी स्कूल दोहली में जेबीटी टीचर है। वह गांव में मकान बनवा रहा है। 26 जनवरी दोपहर लगभग ढाई बजे किसी व्यक्ति ने उसके निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग की तारें चोरी कर ली। उसने पास के मकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि क्षेत्र निवासी पारस उसके मकान से सामान उठाकर ले गया है।