यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र में लोन न चुकाने के कारण बैंक की ओर से सील किए गए मकान से चोरी का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक सतिंद्र कुमार ने बताया कि मुनीष कुमार ने भगवानगढ़ शाखा से लोन लिया था, जिसकी किश्तें न भरने पर खाता एनपीए घोषित हो गया। कई नोटिस देने के बाद बैंक ने मकान पर कब्जा कर सील लगा दी। आठ अप्रैल को सूचना मिली कि मकान से पंखा, बैटरी और इंवर्टर चोरी हो गए। मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद