यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने एक चोर को गिरफ्तार कर उससे चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी रमन चंदेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर 17 निवासी कैलाश चंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12 दिसंबर को वह अपने इलाज के लिए पत्नी के साथ अपने लड़के के पास फरीदाबाद चला गया था। दिनांक 28 जनवरी को जब वह घर पर पहुंचा तो घर के सामने वाली खिड़की टूटी हुई थी। उसके घर के अंदर दरवाजा पर लगे पीतल के हैंडल तथा अलमारी से उसके सोने के जेवर व नगदी को चोर चोरी करके ले गया था। इस शिकायत पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक मक्खन सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव गढ़ी मुंडो निवासी रोहन करे गिरफ्तार कर लिया। संवाद