फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवकों को पीटकर भगाया, दो बाइक और एक्टिवा जलाई

Wed, 17 Jan 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव मांडखेड़ी के पास भांग का नशा कर रहे कुछ युवकों से थार गाड़ी सवार चार युवकों ने मारपीट की। नशा कर रहे युवकों ने गन्ने के खेत में छिपकर जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद थार सवार युवकों ने मौके पर खड़ी युवकों की दो बाइक व एक एक्टिवा में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में थार गाड़ी सवार चार अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




पंजेटों निवासी जतिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पिता ने बाइक खरीद कर उसके भाई राहुल के नाम करवाई हुई है। इस बाइक पर देर शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने दोस्त गांव के ही अमनदीप उर्फ अमन व संजीव के साथ मांडखेड़ी गांव के खेतों में खाली पड़े मकान पर आए थे। यहां पहले ही उसका दोस्त मांडखेड़ी निवासी राजन, विक्रांत व राकेश कुमार बैठे थे। उनकी बाइक भी पास ही खड़ी थी।
विज्ञापन

इसके बाद मांडखेड़ी निवासी हिमांशु व हैप्पी पीरुवाला निवासी मन्नी की एक्टिवा पर वहां पहुंचे। वे सभी मिलकर वहां भांग का नशा कर रहे थे। करीब पौने आठ बजे उनके पास एक थार गाड़ी आई। जिसकी लाइट बंद थी। गाड़ी रुकते ही उसकी लाइट जल गई। गाड़ी से चार युवक उतरे। जिनके हाथों में डंडे व बिंडे थे। गाड़ी से उतरते ही आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने व गाली गलौज करनी शुरू कर दी। आरोपी से डरकर वे गन्ने के खेत में जाकर छुप गए।
विज्ञापन

आरोपी उन्हें धमकियां और गालियां दे रहे थे। बाद में आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। आरोपियों के जाने के बाद जब वह गन्ने के खेत से बाहर निकले तो उनकी दोनों बाइक व एक्टिवा में आग लगी हुई थी। किसी तरह उन्होंने आग को बुझाया, लेकिन तब तक तीनों वाहन जल चुके थे। आरोप है कि थार गाड़ी सवार युवकों ने ही उनकी बाइकों व एक्टिवा में आग लगाई है। जांच अधिकारी सुखदेव का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें