यमुनानगर। बाइक सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर युवक के साथ लूटपाट की। थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परवालों निवासी रोहित कुमार ने शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। दड़वा के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और चाकू दिखाकर उसकी जेब से पांच हजार रुपये और आईफोन निकाल लिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद