साढौरा। सादिकपुर गांव के युवक दीपक को मारपीट करके घायल करने के आरोप में पुलिस ने इसी गांव के नितिन व उसके साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। शिकायत में दीपक ने बताया कि 29 जून की शाम को वह अपने भाई के साथ साढौरा से वापस गांव आ रहा था। इसी दौरान पुल के पास नितिन के साथ आए कुछ लड़कों ने उसे रोक कर मारपीट शुरु कर दी।आरोपियों ने देसी कट्टा दिखा धमकाते हुए जबरन गाड़ी में ले जाने का प्रयास किया। उसके भाई ने शोर मचाते हुए बड़ी मुश्किल से उसे हमलावरों से बचाया। जांच अधिकारी एसआई रणधीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद