यमुनानगर। मुसिंबल-एम गांव निवासी कमलजीत ने सेठी नाम के युवक पर मारपीट कर उस्तरे से वार करने का आरोप लगाया है। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कमलजीत ने बताया कि गांव सेठी के साथ उसकी बहस हो गई थी। तब मामला सुलझ गया था। चार जुलाई की रात वह खाना खाकर गली में घूमने के लिए चला गया था। तभी सेठी ने उसके गले व छाती पर उस्तरे से वार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिजनों ने उसे उट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जांच आधिकारी बलदेव राज का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद