दुकानदारों को कंपोस्टेबल बैग के बारे में जानकारी देते युवा। प्रवक्ता
जगाधरी। स्वच्छता सर्वेक्षण की कड़ी में रविवार को वार्ड नंबर पांच में आई हेट पॉलिथीन अभियान चलाया गया। इसमें दुकानदारों को कंपोस्टेबल बैग में ग्राहकों को सामान देने के लिए प्रेरित किया गया। पार्षद भानू प्रताप के नेतृत्व में चले अभियान मेंत युवाओं ने दुकान-दुकान जाकर संचालकों को इसके बारे प्रेरित किया। इस दौरान दुकानदारों को पाॅलिथीन न रखने और न ही देने के लिए प्रेरित किया। वहीं दुकान पर ग्राहकों को भी घर से थैला लेकर आने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने के बारे जागरूक किया। पार्षद भानू प्रताप ने बताया कि कंपोस्टेबल बैग का पर्यावरण पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। कुछ महीनों में पानी, हवा और मिट्टी के संपर्क में आने से बैग कंपोस्ट बन जाता है। संवाद