फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवाओं ने समझी विभाग की कार्यप्रणाली

Fri, 03 Jul 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम क दौरान मौजूद उप निदेशक व विद्यार्थी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। माय भारत यमुनानगर की ओर से जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम संपन्न हुआ। माय भारत के उप निदेशक ओमकार स्वामी के मार्गदर्शन युवाओं को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितिश कुमार सिंगला के नेतृत्व में विद्यार्थियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), खाद्यान्न वितरण, रिकॉर्ड प्रबंधन, निरीक्षण प्रक्रिया तथा विभाग की प्रशासनिक जानकारी दी गई। एमएलएन कॉलेज की माय भारत नोडल अधिकारी दीपमाला कंबोज ने विद्यार्थियों को ऐसे व्यवहारिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें