यमुनानगर। तीर्थ नगर में जन्मदिन पर गली में खड़े होकर केक काट रहे वंश व उसके दोस्तों सागर व शिवा को कुछ युवकों ने सरियों, पाइप, डंडों व तेजधार हथियारों से हमलाकर घायल कर दिया। थाना सदर पुलिस ने 12 नामजद सहित दो-तीन अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। शिकायत में तीर्थनगर निवासी वंश ने बताया कि गली के सूरज के साथ करीब दो माह पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में सूरज ने अपने साथी कपिल राणा, आशु, अंकित, विशाल, मोनू, नितिन, अजय, कार्तिक, सारूख, प्रिंस, विवेक उर्फ बिल्ला के साथ उस पर 24 जुलाई की रात हमला कर दिया। इस दौरान वह अपने दोस्त शिवा व सागर के साथ गली में अपने जन्मदिन पर केक काट रहा था। जांच अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद