फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवकों ने चालक को पीटकर की लूटपाट

Sun, 08 Feb 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास गाड़ी चालक से मारपीट कर लूटपाट हो गई। हमलावर युवक जिस बुलेरो कार में आए थे, उस पर भारत सरकार और गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा था। थाना शहर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में रोहतक जिले के गांव भाली आनंदपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है। 31 जनवरी को वह अपनी गाड़ी लोडिंग के लिए जगाधरी आया था। सामान लोड करवाने के बाद वह वापस रोहतक जा रहा था। इसी दौरान यमुनानगर के महाराणा प्रताप चौक पर उसने गाड़ी रोकी। तभी बुलेरो कार में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और आते ही उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई की आरोपियों ने उससे एक हजार रुपये भी छीन लिए और मौके से भाग निकले।
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि संदिग्ध बुलेरो गाड़ी जगाधरी अनाज मंडी में खड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चालक पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच की। गाड़ी में बड़ी मात्रा में गत्ते के डिब्बे भी लोड पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें