फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू देने गया युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में इंटरव्यू देने आया एक युवक लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद है। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत देकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गांव कुलपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह इस्जेक कंपनी में नौकरी करता है। उसके पास दो लड़के हैं। बड़ा बेटा 21 वर्षीय सुमित शर्मा 19 अक्तूबर को सुबह सात बजे घर पर अपनी मां को यह कह कर यमुनानगर गया था कि वह किसी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जा रहा है। परंतु सुमित देर शाम तक भी घर नहीं लौटा। उसकी काफी जगहों पर तलाश की परंतु उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। उसके दोस्तों व रिश्तेदारों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसके पास जो मोबाइल था वह भी बंद आ रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें