जठलाना। पिता ने बेटे को गलत संगत में बैठने से रोका तो युवक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। गुमथला निवासी तिलकराज ने बताया कि उसका 25 वर्षीय लड़का शेर अली खान गांव चंदराव में आरएसएल डिस्टलरी फैक्ट्री में कार्य करता है। उसने अपने लड़के को गलत संगत में बैठने से रोका था। जिस पर वह गुस्सा हो गया था। सुबह के समय वह फैक्ट्री गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उन्होंने तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। जठलाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद