रादौर। शहर के छोटाबांस से 45 वर्षीय युवक करीब 12 दिन से लापता है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत भरत राम ने बताया कि उसका बेटा सुशील कुमार 11 दिसंबर को दोपहर तीन बजे बिना कुछ बोले घर से बाहर गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। तलाश करने पर उसका सुराग नहीं मिला। भरतराम ने पुलिस ने उसके बेटे सुशील कुमार को ढूंढने की गुहार लगाई है। संवाद