फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक को रॉड मारकर किया घायल

Sat, 04 Oct 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप की विष्णु नगर कॉलोनी में रंजिश के चलते दो युवकों ने कॉलोनी के अभिषेक पर लोहे की रॉड से हमलाकर घायल कर दिया। थाना फर्कपुर पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद कर लिया। शिकायत में विष्णु नगर निवासी अभिषेक ने बताया कि उसकी कुछ दिन पहले कॉलोनी के अनिकेत व नवदीप से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने मामला शांत करवा दिया। अनिकेत व नवदीप उससे रंजिश रखने लगे। वह 30 सितंबर को कॉलोनी में जा रहा। इस दौरान अनिकेत व नवदीप ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो अनिकेत व नवदीप उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें