शहर की शर्मा कालोनी में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर एक युवक पर सरियों व लाठियों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जम्मू कॉलोनी निवासी मनमोहन ठाकुर ने गांधी नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके दोस्त शर्मा कॉलोनी निवासी राजन के साथ अमित उर्फ मितवा की कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उसके दोस्त से रंजिश रखने लगे। इसी रंजिश के चलते आरोपी अमित ने अपने दोस्तों हमीदा निवासी अजय मिश्रा, साहिल, प्रवेज, सचिन सरदार, साचुल, इंद्रा गार्डन निवासी अनिल प्रजापत तथा बैंक कालोनी निवासी अमरीश ने उसके दोस्त राजन के घर में घुसकर उस पर सरियों व लाठियों से हमला कर दिया। हमले में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। उसने अपने दोस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।