फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक ने तीन साल तक किया यौन शोषण

Sat, 07 Mar 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी आकाशदीप सिंह समेत उसके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी गांव के ही आकाशदीप सिंह के साथ जान-पहचान थी। आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह 25 जून 2023 को घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर पहुंचा और अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब तीन साल तक संबंध बनाता रहा। परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें