फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नहर में कूदा युवक, नहीं लगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चिट्टा मंदिर घाट के नजदीक एक युवक देर पश्चिमी यमुना नहर में कूद गया। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से युवक को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला पाया। देर शाम तक गोताखोर युवक की नहर में तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

शहर के गोल्डनपुरी कालोनी निवासी चंद्रभान ने बताया कि उसका लड़का 30 वर्षीय डिंपल पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। पूछने के बाद भी उसने अपनी परेशानी का कारण नहीं बताया। चंद्रभान ने बताया कि देर शाम उसका लड़का शहर के चिट्टा मंदिर घाट की तरफ गया था। इस दौरान उसके लड़के ने परेशानी के चलते पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। जब उन्होंने इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गोताखोरों के साथ मिलकर उसे तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें