फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान पर सामान खरीदने आया युवक गल्ले से रुपये चुरा कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी लाइन पर सामान खरीदने आए युवक ने दुकान के गल्ले से 6300 रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने फरार युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अर्जुन नगर चौकी पुलिस को दी शिकायत में ईएसआई अस्पताल के पास स्थित शंकर नगर निवासी राधे श्याम ने बताया कि उसने करीब चार महीने से छोटी लाइन जगाधरी नजदीक श्रीराम बैकरी पर पावर टूल की दुकान कर रखी है। 23 मार्च को वह दुकान से कुछ समय के लिए बाजार में सामान लेने चला गया था। उसका छोटा लड़का पियुश दुकान पर बैठा था। जब वह दुकान पर आया तो दुकान पर बैठे पियुश ने बताया कि करीब चार बजे बाइक पर दो लड़के आए। एक लड़का बाइक से उतर कर सामान लेने के लिए दुकान में आया। जब वह उसे सामान देने लगा तो उसने दुकान के गल्ले में हाथ डाल कर उसमें से 6300 रुपये चोरी कर लिए। इसके बार आरोपी वहां से बाइक पर फरार हो गए। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें