यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर लिया गया। पुलिस ने युवती के मामा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय भांजी प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह उसके घर आई थी। पांच फरवरी को वह घर से बाहर गई थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश की। इस दौरान पता चला कि उसकी भांजी को गांव का रहने वाला योगेश युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। संवाद