यमुनानगर। गांव ईशरपुर में एक ही रात में चोरों ने सात किसानों के ट्यूबवेल की मोटर के तार चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। किसान कर्मचंद ने शिकायत में बताया कि वहीं वीरवार की सुबह खेतों में पहुंचा तो ट्यूबवेल के कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि ट्यूबवेल की मोटर के तार चोरी है। पड़ोसी किसान सतीश, मुकेश, जोगिंदर, भूषण लाल, जगदीश और जयकिशन के ट्यूबवेल से भी मोटर के तार चोरी हुए। किसान रामेश्वर दास और शिवचरण के ट्यूबवेल के कमरे में सेंधमारी कर चोरी करने का प्रयास किया गया। संवाद