अतिथियों व अधिकारियों के साथ छात्राएं। स्कूल
जगाधरी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में करवाई गई बाल महोत्सव प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर की छात्राओं ने पहला स्थान पाकर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया। इस दौरान छात्राओं को स्कूल में सम्मानित किया गया। प्राचार्य उमेश खरबंदा ने बताया कि छात्राओं ने नृत्य की चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हिंदी की प्रवक्ता रवींद्र कौर के नेतृत्व में छात्राओं ने नृत्य की तैयारी की थी। छात्राओं को कोरियोग्राफर पार्थ सिक्का और उनकी टीम ने तैयारी करवाई थी। संवाद