फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गेहूं की फसल पक कर तैयार, कटाई का इंतजार

Thu, 03 Apr 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले की 13 मंडियों में बुधवार को भी गेहूं नहीं पहुंचा। आढ़ती दिनभर गेहूं के साथ किसानों का इंतजार करते रहे। ऐसे में सभी मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा है। उधर, पिछले दो दिन चली हवा के साथ खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल तकरीबन पक कर तैयार हो चुकी है, लेकिन अब केवल कटाई का इंतजार है।
विज्ञापन

इस बार जिले में गेहूं का रकबा 90 हजार हेक्टेयर है पिछले बार 85 हजार हेक्टेयर था। वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड व हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन की तरफ से गेहूं की खरीद की जाएगी। वेयरहाउस कॉर्पोरेशन केवल बिलासपुर, छछरौली व रादौर मंडी में ही खरीद करेगा। बता दें रबी वर्ष 2025 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
बारदाने की 2800 बेल ः डीएफएससी जीतेश गोयल ने बताया कि पिछली बार की तरह बारदाने की कोई कमी नहीं रहेगी। वर्तमान में 2800 बेल बारदाने की पड़ी है, इसके अलावा कुछ बेल कलकत्ता से ट्रांसपोर्ट से आ रही है।
विज्ञापन

सीजन के लिए 4700 बेल की आवश्यकता है। वहीं, बुधवार को जगाधरी अनाज मंडी में पूरी तरह से सन्नाटा मिला। यहां बने फड़ पूरी तरह से खाली मिले। उधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिन गेहूं की फसल के लिए ठीक रहेगा, चूंकि आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें