फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौसम ने ली करवट सुबह-शाम हो रही ठंड

Tue, 10 Mar 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में सुबह के समय से ही छाए रहे काले बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में सोमवार को भी मौसम परिवर्तनशील बना रहा। इस दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह ठंड रही। सुबह धूप भी हल्की निकली, लेकिन दोपहर में पारा चढ़ा और गर्मी महसूस हुई। हवा के कारण शाम को मौसम फिर से पलट गया और फिजा में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने पूरा सप्ताह यही स्थिति रहने की संभावना जताई है।
पिछले की अपेक्षा इस सप्ताह मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह गर्मी में कुछ कमी आई है। सोमवार को पूरा दिन सूरज और बादलों की आंख मिचौली चलती रही। बादल छाने के कारण तापमान में भी कुछ कमी आई। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। अभी तक 15 से 17 डिग्री के बीच ठिठका पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। हवा व नमी के कारण सुबह व शाम को ठंड महसूस हुई। शाम को मौसम सुहावना बना रहा, जिसका लोगों ने खूब लुत्फ लिया। वहीं, इसका असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। सर्दियों दूर होने के बाद बाजार अब देर शाम तक गुलजार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ विभाग ने इस सप्ताह मौसम ऐसा ही बनने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार बादल छाने और हवा चलने से सुबह-शाम मौसम सुहावना बना रहेगा।
वहीं, दिन के तापमान में उतराव चढ़ाव देखने को मिलेगा। यह मौसम पूरे सप्ताह बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों में बूंदाबांदी होने का भी पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें