फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरे दिन के बाद सोमवार शाम को छाए बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। शाम को बारिश से मौसम पूरी तरह पलट गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की और मौसम के तेवर में नरमी आई। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने बारिश का खूब लुत्फ उठाया। बात दें कि रविवार रात को आसमान पर बादल छाए हुए थे और सोमवार सुबह बारिश की संभावना थी। परंतु सुबह करीब आठ बजे आसमान साफ होने लगा और दस बजे कड़ाके की धूप निकली। धूप के साथ काफी उमस रही। दिन भर लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। परंतु शाम एकाएक मौसम पलट गया। देखते ही देखते आसमान काले घने बादलों से भर गया और कुछ ही देर में बारिश होने लगी। बारिश के साथ चली हवा ने मौसम सुहावना बना दिया। इसके साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार दोपहर को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश ने लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत पहुंचाई। वहीं लोगों ने गलियों में निकल व छतों पर चढ़कर मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें