संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर (यमुनानगर)। मानसून में भी इस बार पहाड़ों पर अपेक्षाकृत बारिश नहीं हो रही है। यमुना के जलस्तर में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बैराज पर बुधवार की तुलना में वीरवार को यमुना में आधा पानी रहा। बैराज पर वीरवार की सुबह छह बजे यहां 4970 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। शाम पांच बजे 4093 क्यूसेक दर्ज किया।
बैराज कार्यालय की जानकारी के अनुसार वीरवार को हथिनी कुंड बैराज पर सुबह सात बजे 6124, आठ बजे 10019, नौ बजे 7343, दस बजे 6876, सुबह 11 बजे 6077, दोपहर 12 बजे 4859, एक बजे 4499, दो बजे 4014, तीन 4145, शाम चार बजे 4285 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जबकि शाम पांच बजे 4093 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना को 352 क्यूसेक, पश्चिम नहर को 3384 क्यूसेक और उत्तर प्रदेश यूपी को 357 क्यूसेक पानी दिया गया।