फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर हो रहा कम-ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेशक मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक बारिश नहीं हुई। लेकिन हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर पूरा दिन घटता-बढ़ता रहा। एक बार तो बैराज पर तीन लाख क्यूसेक से भी ज्यादा जलस्तर बढ़ गया था। लेकिन घंटे बाद ही एक लाख क्यूसेक घट गया। पूरा दिन बैराज पर घंटा दर घंटा पानी में उतार-चढ़ाव का क्रम चलता रहा। लेकिन बैराज से यमुना नदी में छोड़े जा रहे पानी ने आसपास एरिया में पूरी तबाही मचा दी है। फसलें डूब गई, गांवों में अभी भी नदी का पानी जमा है। सबसे ज्यादा प्रभाव कैत मंडी, लापरा, महमूदपुर व रादौर के जठलाना क्षेत्र के दर्जनों गांव व खेतों में नदी का पानी भर गया। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि पहाड़ों में मैदानी इलाकों में लगातार बारिश से एक तरफ जहां हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा है वहीं इस सोम व पथराला नदी ने भी क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। सुबह सोम नदी व पथराला नदी का पानी क्षेत्र के दर्जनों गांवों की सड़कों व खेतों में घुस गया। जिससे आवाजाही सारा दिन बाधित रही।

हथिनी कुंड बैराज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तड़के 3:00 बजे 2 लाख 10 हजार 362 , 5 बजे 2 लाख 30 हजार, 8 बजे 320893, 10 बजे 344035, दोपहर 12 बजे 359760, दोपहर एक बजे पानी में 1 लाख क्यूसेक की कटौती हुई ओर पानी 302026 दर्ज किया गया। दोपहर दो बजे 256926, तीन बजे 256926 व शाम 4 बजे 249183 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें