शिविर के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेते स्वयंसेवक। स्कूल
- फोटो : कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजररा बाइक सवार।
जगाधरी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसिंबल में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शिविर का मंगलवार को छठा दिन रहा। छठे दिन भारतीय संस्कृति, सेवा भाव और देशभक्ति पर आधारित लेखन व चित्रकला गतिविधियां करवाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस अधिकारी नेत्रपाल ने राष्ट्रीय गीत व एनएसएस लक्ष्य गीत से की। प्रतियोगिता की टीम ए विजेता बनी। संवाद