फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने प्रस्तुति देकर दिखाई प्रतिभा

Sat, 07 Feb 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नाटक की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ उत्साह से किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गायन, नाटक व भाषण से प्रतिभा दिखाई। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा ने एनएसएस ध्वजारोहण से किया। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां, श्रमदान, पौधरोपण तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता के कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसके साथ स्वयंसेवकों को व्यक्तित्व विकास व सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें