यमुनानगर। डीसी प्रीति ने कहा कि 1984 के सिख दंगों के पीड़ित परिवारों को प्रदेश सरकार ने नौकरी देने की घोषणा की है। इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए जिले में पीड़ितों के आश्रितों से आग्रह है कि वह अपने एक सदस्य के डॉक्यूमेंट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाए। सरकार का उद्देश्य पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करके उन्हें मान सम्मान देना है। आवेदन कार्यालय की ईमेल आईडी dcynrhry.nic.in पर किया जा सकता है और दूरभाष नंबर 01732-237801 पर जानकारी देकर 17 दिसंबर दोपहर 3.30 तक आवेदन भेज सकते हैं। संवाद