फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रमिकों के बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाएगा ट्रस्ट

Thu, 20 Mar 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। प्रवासी मजदूर के लिए काम कर रही संस्था मानव सेवा समिति ट्रस्ट की वार्षिक बैठक बूड़िया स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में बीते वर्ष के कार्याें व गतिविधियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक का नेतृत्व संस्थापक एवं अध्यक्ष जयप्रकाश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि बैठक आगामी वर्ष के कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शहर में प्रति वर्ष उद्योग इकाइयों के साथ प्रवासियों मजदूरों की संख्या बढ़ी है। संस्था से जुड़े हर सदस्य ने अपने स्तर पर ऐसे प्रवासी श्रमिकों की जानकारी जुटाएंगे। ताकि आवश्यकता पर उनकी सहायता की जा सके। सचिव मदन राम ने बताया कि सैकड़ों असहाय परिवारों की आर्थिक व शारीरिक मदद ट्रस्ट सदस्यों ने की है।
बैठक में अजय कुमार, पवन कुमार, छोटेलाल, अरविंद गिरी, अनुयूल इस्लाम, विक्रम कुशवाहा, शत्रुघ्न पासवान, गणेश यादव, अश्वनी, नंदलाल, राजू यादव, रामदुलार, दुर्गा प्रसाद, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें