रादौर में जुड़वा पुल पर पलटा ट्रक। संवाद
रादौर। एसके रोड पर मंगलवार सुबह पुराने सांगीपुर नाके के पास बजरी से लदा एक ट्रक जुड़वा पुल की बीच की दीवार से टकरा गया। दीवार से टकरा कर ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक के सड़क पर पलटने के बाद खनन सामग्री सड़क पर दूर तक फैल गई। इससे मार्ग अवरूद्ध हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। हादसे में ट्रक तो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को मामूली चोटें आईं। संवाद