कांवड शिविर में आरती के दौरान मौजूद किन्नर समाज व अन्य। स्वयं
- फोटो : रोटरी क्लब के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए पदाधिकारी। स्रोत: क्लब
जगाधरी। सावन माह में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए बीएन महल के नजदीक मटका चौक पर श्रीशिव कांवड़ सेवा संघ की ओर से पड़ाव व भोज शिविर लगाया गया है। शिविर में किन्नर समाज के सदस्यों ने संध्या वंदन और आरती कर लोगों को समरसता का संदेश दिया। किन्नर समाज की महंत रेशमा के नेतृत्व में महंत सुनाली, कंचन, खुशी, राधिका और सिम्मी ने भगवान शिव की पूजा की और आरती में भाग लिया। समिति प्रधान शाम मेंहदीरत्ता ने बताया कि शिविर में कांवड़ियों के लिए जलपान, भोजन प्रसाद, स्नान, शौचालय और मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। संवाद