फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंबाला से अयोध्या के लिए 28 को रवाना होगी ट्रेन

Mon, 23 Mar 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना प्रदेश के बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, वाराणसी, अमृतसर, कटरा (वैष्णो देवी) और अजमेर शरीफ की यात्रा सुलभ कराना है।
एडीसी नवीन आहूजा ने बताया कि अंबाला से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन 26 मार्च के बजाय 28 मार्च को अंबाला जंक्शन से रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शाम 4 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

एडीसी, ने बताया कि योजना में आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेज अनिवार्य हैं। इनमें वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र, शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा और पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है। आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु और 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक अपने जीवनसाथी को मुफ्त साथ ले जा सकते हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति को पूर्ण भुगतान पर साथ ले जाने की अनुमति है। 60 से 80 वर्ष आयु वर्ग के पात्र नागरिक भी अपने जीवनसाथी को मुफ्त ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

विशेष परिस्थितियों में सहायक को भुगतान के आधार पर साथ ले जा सकते हैं। वहीं 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग या 1.80 लाख से अधिक आय वाले लोग इस योजना का लाभ पूर्ण भुगतान पर उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के संपर्क नंबर 7889802840 और 9050765401 पर अपने सरल पोर्टल रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें