फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिनभर बादल छाए रहने से एक डिग्री लुढ़का तापमान

Sat, 18 Apr 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में सुबह के समय छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दो दिन चिलचिलाती धूप और गर्मी के बाद शुक्रवार को बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। धूप न निकलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस की। इससे तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
इसके साथ हवा चलने से पूरा दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को और ज्यादा गर्मी होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को जिले का मौसम सुहाना रहा। इस दौरान सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे। बादल छाने और धूप न होने से गर्मी से काफी राहत मिली। इस दौरान पारा एक डिग्री लुढ़का और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा ने मौसम और भी सुहाना बना दिया। पिछले दो दिन तेज धूप के कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोगों ने इस सुहावने मौसम का खूब लुत्फ लिया और बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। वहीं, शाम को बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ देखने को मिली। वहीं, आसमान पर बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। यदि बारिश होती है तो गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें