फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार, दिनभर चली लू

Sun, 19 May 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हर दिन गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। लगातार पारा चढ़ता जा रहा है। वहीं शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। इस दौरान पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रचंड धूप के साथ 23 किलोमीटर की रफ्तार से चली लू ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया।
मौसम विभाग ने गर्मी व लू को लेकर प्रदेश में पांच दिन का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन प्रचंड गर्मी के साथ लू चलने से परेशानी होगी। वहीं गर्मी का प्रकोप देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। चिकित्सक इस प्रचंड गर्मी में घर से निकलने से परहेज करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों व बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लोगों को घर से बाहर शरीर ढककर निकलने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार धूप में बाहर निकलने पर शरीर ढंक कर रखें और सिर पर कपड़ा अवश्य रखे। धूप से आकर ठंडा पानी व अन्य पेय का प्रयोग न करें।
मौसम विभाग के अनुसान रविवार को भी गर्मी का प्रकोप ऐसा ही रहेगा। इस दौरान पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और करीब 25 किलोमीटर की रफ्तार से गर्मी हवा चलेगी। सोमवार व मंगलवार को गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। दूसरी तरफ शनिवार को गर्मी का व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान बाजार शाम तक वीरान रहे।
दिन रात व्यस्त रहने वाली शहर की सड़कें व मुख्य मार्ग खाली नजर आए। दोपहर दो बजे सड़कें ऐसी खाली दिखी मानो कर्फ्यू लग गया है। शाम छह बजे तक धूप रही और ऐसे में लोगों ने घर से बाहर निकलने से परहेज किया। दिन ढ़लने के बाद लोग बाहर निकलने और अपने जरूरी काम किए।
विज्ञापन

इस दौरान सबसे ज्यादा आइसक्रीम पार्लर, ठेलियों, मिल्क बादम, मटका कुल्फी इत्यादि ठंडे पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। गर्मी के कारण अब बाजार देर तक खुल रहे हैं। दिन में धूप व लू के कारण लोग घरों से नहीं निकलते हैं। ऐसे में बाजार मंदा हो गया है। ऐसे में लोग शाम को घर से निकलते हैं। इससे इन दिनों बाजार देर रात तक खुल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें