फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 100 विद्यार्थियों के दांत जांचे

Fri, 18 Sep 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
​शिविर में विद्या​र्थियों के दांतों की जांच करते चिकित्सक। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। ज्योतिबा फुले महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस इकाई व महिलाओं की इनरव्हील क्लब की ओर से वीरवार को दंत जांच शिविर लगाया गया। नागरिक अस्पताल की डॉ. पल्लवी व डॉ. भुवन ने करीब 100 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। डॉ. पल्लवी ने विद्यार्थियों को सही ढंग से ब्रश करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर दांतों की जांच करानी चाहिए। इस दौरान यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. रिंकू शर्मा, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. नरेश कुमार, डॉ. निर्मला, प्रो. गौरव सैनी, इनरव्हील क्लब प्रधान परमजीत कौर, साक्षी, पूनम चोपड़ा, बेअंत कौर सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें