शिविर में विद्यार्थियों के दांतों की जांच करते चिकित्सक। संस्थान
रादौर। ज्योतिबा फुले महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस इकाई व महिलाओं की इनरव्हील क्लब की ओर से वीरवार को दंत जांच शिविर लगाया गया। नागरिक अस्पताल की डॉ. पल्लवी व डॉ. भुवन ने करीब 100 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। डॉ. पल्लवी ने विद्यार्थियों को सही ढंग से ब्रश करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर दांतों की जांच करानी चाहिए। इस दौरान यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. रिंकू शर्मा, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. नरेश कुमार, डॉ. निर्मला, प्रो. गौरव सैनी, इनरव्हील क्लब प्रधान परमजीत कौर, साक्षी, पूनम चोपड़ा, बेअंत कौर सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद