यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की ई-रिक्शा की बैटरी बरामद हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम ने युवक को काबू किया। पूछताछ मेंरुसने जिसकी पहचान ससौली माजरी निवासी अभिषेक उर्फ रुल्ला के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने विकास नगर कॉलोनी से ई-रिक्शा की बैटरी को चोरी करने की वारदात को कबूल किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के 14 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद