फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को कर्तव्यों के बारे में बताया

Fri, 17 Apr 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक आध्यात्मिक सत्र करवाया गया। इसमें नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान ब्रह्मकुमारी आश्रम से आईं सुमन व आंचल ने विद्यार्थियों को मनुष्य जन्म और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इन्होंने कहा कि सृष्टि की रचना भगवान ब्रह्मा ने की है, फिर भी सभी मनुष्यों के स्वभाव व विचार अलग-अलग होते हैं। उन्होंने समझाया कि मानव शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है, जबकि आत्मा अजर और अमर है। प्राचार्य रमन शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें