यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस यूनिट ने रेड क्रॉस और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एड्स सप्ताह मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, जागरूकता रैली और कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों को एड्स के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर भी जनजागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की निदेशक डॉ. वीरेंद्र गांधी व प्राचार्य डॉ. सुखविंदर कौर के निर्देशन में किया गया। डॉ. गांधी ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। संवाद