कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य। संस्थान
- फोटो : katra news
यमुनानगर। डीएवी डेंटल कॉलेज में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पार्टी का जमकर लुत्फ उठाया और प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मुख्य अतिथि एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि जब वह शिक्षा ग्रहण करते थे, तब इस प्रकार प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता था। इस प्रकार के आयोजन में विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है प्राचार्य डॉ. आईके पंडित ने कहा कि इतने सुंदर कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों के अंदर छुपी प्रतिभा को दिखाता है। डीएवी संस्था की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। संवाद