जठलाना। गांव गुमथला के पास शनिवार को पशु तस्करों ने जठलाना पुलिस के कुछ कर्मचारियाें को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस दौरान पशु तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए। जठलाना पुलिस ने गुमथला निवासी सुभाषचंद और 10 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गो वध अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जठलाना पुलिस के हैड कांस्टेबल मांगेराम ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने साथियों के साथ गांव गुमथला में नाके पर तैनात थे। इसी दौरान नाके से एक बुलेरो और टाटा 407 गाडी गुजरी। इसमें गौवंश को ठूंस ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने जब गाड़ियों को रुकने का इशारा किया तो चालकों ने गाड़ी रोकने की बजाय पुलिस कर्मचारियाें को कुचलने की कोशिश की। बाद में जांच करने पर पता चला की गाड़ियों में गुमथला निवासी सुभाषचंद और उसके साथी सवार थे, जो गौवंश को वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।