फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसएचओ निवास के सामने दुकान का तोड़ा शटर

Mon, 16 Sep 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। मुख्य मार्ग पर स्थित एसएचओ के निवास के सामने स्पेयर पार्ट की दुकान का शटर तोड़कर तीन चोर दुकान के अंदर तक घुस गए। इसी दौरान दुकान में रखे एक शीशे के टूटने से हुई आवाज से घबराए चोर चोरी किए बिना ही वहां से फरार हो गए।
दुकानदार पीरभौली गांव निवासी नीरज सैनी ने बताया कि इससे पहले भी उसकी दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है। उससे परेशान होकर उसने अपनी दुकान के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा लिए। रविवार सुबह को वहां से सैर को जा रहे नवतेज बैंस ने उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ देखकर उसे सूचित किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नीरज सैनी को उसकी दुकान का शटर तथा दुकान के बाहर लगे कैमरा टूटा मिला। अंदर झांकने पर दुकान में रखा सारा सामान सुरक्षित पाकर नीरज ने कैमरे की फुटेज की जांच की। इस फुटेज में नजर आ रहा है कि देर रात को बाइक पर आए तीन चोरों ने दुकान के बाहर का कैमरा तोड़ने के बाद शटर तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जैसे ही दो चोर दुकान में घुसते हैं तो उनका हाथ लगने से एक शीशा जमीन पर गिर जाता है। इसके कारण बहुत तेज आवाज होती है तो चोर घबरा कर अपनी बाइक पर बैठ फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें