व्यासपुर। छछरौली मोड़ के समीप नलकूप ऑपरेटर की दुकान का शेड तोड़कर चोरों ने वीरवार रात हजारों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस की सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को दी शिकायत में दुकान के मालिक अशोक राणा ने बताया कि उसने शुक्रवार सुबह दुकान का शटर खोला तो सामान बिखरा था। चोरों ने पिछले हिस्से में लगे शेड को तोड़ कर दुकान में प्रवेश किया। चाेरों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर तार काटे और तार का बंडल व तांबे की रिपट चोरी कर भाग निकले। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चाेरों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद