फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को डंडों से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव अमादलपुर में रंजिशन कुछ युवकों ने रेडीमेड गारमेंट दुकान संचालक शादाब (28) की डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। बुधवार रात शादाब जब अपने दोस्त अमादलपुर निवासी पिंटू राणा से मिलने गया तो आरोपी युवकों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया और डंडों व रॉड से पीट अधमरा कर दिया। बाद में उपचार के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को नामजद करते हुए आठ-दस युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इनमें मुख्य हत्यारोपी सोनू पर कुछ साल पहले माइनिंग का ट्रक रोकने पर पुलिस कर्मी पर भी पिस्टल तान कर धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

बुड़िया निवासी चांद मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई शादाब की बुड़िया में थाने के सामने रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। उसका माली माजरा निवासी अभिषेक कांबोज व भोगपुर निवासी सोनू गुर्जर के साथ कई बार विवाद हो चुका है। इस वजह से उनमें रंजिश चल रही थी। बुधवार देर शाम उसका भाई शादाब अपने दोस्त अमादलपुर निवासी पिंटू राणा से मिलने गया था। जब शादाब व पिंटू पश्चिमी यमुना नहर पुल पर घूमने गए तो आरोपी सोनू गुर्जर ने अपने दोस्त अभिषेक, चरणजीत राणा, बिलाल व आबिद समेत 8-10 युवकों के साथ मिलकर रोक लिया। आरोपियों ने अमादलपुर पुल पर घेराबंदी कर शादाब को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने रॉड, डंडों व बिंडों से उसे बुरी तरह से पीटना शुरू किया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा होता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना पिंटू राणा ने फोन पर उसे दी। सूचना मिलने पर वह अपने भाईयों के साथ मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस की मदद से उसने अपने भाई शादाब को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में तबीयत खराब होने पर उन्होंने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। उसने बताया कि मुख्य हत्यारोपी सोनू पर पहले भी कई मारपीट के केस दर्ज हैं। आरोपी ने कुछ साल पहले खनन सामग्री से भरा ट्रक रोकने पर बुड़िया थाना एरिया में पुलिस कर्मी पर पिस्टल तान दी थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था और कई महीनों तक वह जेल में भी रहा था।
शादाब पर भी लगा था मारपीट का आरोप
शादाब व सोनू में कई माह से विवाद चल रहा था। कुछ माह पहले शादाब ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू और अभिषेक के साथ मारपीट की थी। इसमें सोनू व अभिषेक चोटिल हुए थे। हालांकि तब कुछ लोगों ने बीच में आकर मामला शांत करवा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर सोनू, अभिषेक, चरणजीत, बिलाल व आबिद को नामजद करते हुए आठ-दस युवकों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सोनू पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। मृतक के शव का पैनल से पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नरेंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी बुड़िया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें