फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे रही बिजली गुल, पानी के लिए हाहाकार

Tue, 10 Jun 2014 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण कैंप और हमीदा क्षेत्र कई दर्जनों कॉलोनियों की बिजली करीब सात घंटे गुल रही। सुबह साढ़े पांच बजे गुल हुई बिजली बाद दोपहर आई।
विज्ञापन


गर्मी में बिजली न होने के कारण पेयजल संकट गहरा गया। कई कॉलोनियों में पानी न आने से गृहणियों को दैनिक कार्य करने में दिक्कतें आई। पानी न आने के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।

बता दें कि कैंप क्षेत्र के गुलाब नगर फीडर पर लोड अधिक हो जाने के कारण उसमें खराबी आ गई। इस कारण कैंप क्षेत्र के साथ-साथ हमीदा क्षेत्र के कई कॉलोनियों में बिजली नहीं आई। क्षेत्र में बिजली न होने के कारण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। भारी गर्मी में बिजली और पानी आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। पीने के पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन


क्षेत्र के शुभम, नौंनी, नरेश गोगिया, गुलाब सिंह, मींटू, टिंकू, विपिन, रजत, कांता, वीना, दिव्या, रजनी, मेघा, सोमना, कमल शैंकी, प्रमोद, राहुल, प्रदीप, सन्नी, रोहित, मोहित, शिवम, विशु, मयंक, प्रतीक ने बताया कि लगभग सुबह साढ़े पांच बजे बिजली चली गई थी।  

यह कॉलोनियां हुई प्रभावित
इस दौरान मेन कैंप कॉलोनी, न्यू अबादी, लक्ष्मी नगर, शर्मा कॉलोनी, रणजीत कॉलोनी, नवाब कॉलोनी, जैन कॉलोनी, भट्ठा नंबर-4, वीना नगर, आदर्श नगर, शिवनगर, गांधी नगर, गुलाब नगर, पटेल नगर के साथ हमीदा की आनंद कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, खड्ढा कॉलोनी, गढ़ी रोड के साथ-साथ क्षेत्र की आधी कॉलोनियों में बिजली नहीं रही।

वाटर कैंपर सर्विस की ली सेवा
क्षेत्र के शुभम, राहुल, विक्की, टिंकू, मींटू, मोहित, रजत आदि ने बताया कि बिजली सुबह साढ़े पांच बजे चली गई थी, जिस कारण पानी भी नहीं मिल पाया। पानी न आने के कारण दैनिक कार्यों और पीने के लिए बिल्कुल भी पानी नहीं मिला। वे लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। पानी न मिलने पर उन्होंने वाटर कैंपर सर्विसेज से पीने के लिए कैंपर मंगवाए।

जवाब दे गए इनवर्टर
मंगलवार तड़के बिजली चले जाने के बाद लोगों को अपने दैनिक कार्य इनवर्टर के सहारे करने पड़े हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सोमवार को भी दोपहर में गई बिजली देर शाम आई। वहीं मंगलवार को भी सात-साढ़े सात घंटे लगातार बिजली न रहने के कारण इनवर्टर चार्ज नहीं हो पाए जिस कारण वह भी बंद हो गए।
विज्ञापन


यहां 12 घंटे बाद आई बिजली
पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी पवन बंसल, जगदीश नरूला, गुरनाम सिंह, जसपाल, अश्वनी शर्मा, योगेश, राजीव, रवि, संजय, गोमती, फूलवती, दिशा, निरमा देवी, सुरेंद्र, अनिल गुप्ता ने बताया कि उनकी कॉलोनी की बिजली सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे चली गई थी। इसके बाद 12 बजे आई और करीब 45 मिनट बाद फिर चली गई। इसके बाद पूरी रात बिजली की यही आंख-मिचौनी चलती रही। मंगलवार तड़के गई बिजली करीब 12 घंटे के बाद आई। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे वहीं पीने का पानी दूसरी कॉलोनियों और हैंडपंप से भर कर लाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें