फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ महापौर ने पहले टेका मंदिर में माथा, फिर सफाई कर की महास्वच्छता अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर नगर निगम के महा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ रविवार को वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण शर्मा उर्फ पिन्नी व स्वच्छ सर्वेक्षण की ब्रांड एंबेसडर डॉ. पायल ने झाड़ू लगाकर की। जगाधरी के अशोक विहार स्थित गुरु रविदास मंदिर से शुरू हुए इस अभियान से पर्व वरिष्ठ उपमहापौर ने मंदिर में माथा टेका। इसके बाद मंदिर प्रांगण, उसके आसपास व अशोक विहार कॉलोनी में सफाई की।
विज्ञापन

इस दौरान निगम अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को सफाई के प्रति जागरूक किया। अशोक विहार के बाद निगम कर्मचारियों ने मछली मार्केट स्थित गुरु रविदास मंदिर के प्रांगण व आसपास क्षेत्र की सफाई की। उल्लेखनीय है कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी नगर निगम, नगर परिषद व नगर समितियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रविदास जयंती पर 13 फरवरी से 20 फरवरी तक मेगा स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा व कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल ने सफाई शाखा के सभी सफाई निरीक्षकों को अभियान चलाने के निर्देश जारी किए थे। रविवार को जगाधरी अशोक विहार कॉलोनी से हुए स्वच्छता अभियान के शुभारंभ के बाद वरिष्ठ उपमहापौर पिन्नी ने कॉलोनी के लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
अभियान के तहत कॉलोनी की सभी गलियों, सड़कों व नालियों की सफाई कर कचरे का उठान किया गया। प्रवीण शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर शहर व गांव को स्वच्छ व साफ बनाने के लिए अनेक कदम उठा रही है। संत गुरु रविदास जयंती पर चलाए गए महा स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम द्वारा सभी दलित बस्तियों और गुरु रविदास मंदिरों व उनके आसपास क्षेत्रों की सफाई की जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता आएगी। शहरवासी भी इस अभियान में अपना साथ देकर स्वच्छता में अपना योगदान दें। मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सीटीएल मंगलेश कुमार, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, हरियाणा नवयुवक कलां संगम संस्था से पार्थ मेहता, सहायक सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज, शशि, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें