बैठक के दौरान मौजूद क्लब के पदाधिकारी। संस्था
यमुनानगर। वरिष्ठ नागरिक क्लब सेक्टर-17 जगाधरी 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनका हाल जानेगा। इसके लिए क्लब की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में क्लब के सचिव ब्रजपाल सिंह राठी, वरिष्ठ सदस्य रोशन लाल कैन्से और रामपाल को शामिल किया गया है। रविवार को कमेटी के सदस्यों ने इस पहल की शुरुआत सेक्टर-17 निवासी 85 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी डॉ. जोगिंद्र सिंह बवेजा के घर पहुंचकर की। सदस्यों ने उनसे बातचीत की और उनका हाल जाना। सचिव ब्रजपाल सिंह राठी ने बताया कि बढ़ती उम्र के कारण कई वरिष्ठ नागरिक घर से बाहर नहीं निकल पाते। ऐसे में उनसे मिलने जाना नैतिक दायित्व है। संवाद